वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो 2 घंटे लेट, यात्रियों में हाथापाई! कॉलर पकड़कर भिड़े दो पैसेंजर, वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Video : दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 2 घंटे की देरी के बीच दो यात्रियों में हाथ लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

हितेश तिवारी

Metro Passenger Clash : दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार मामला 29 अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है, जब मैजेंटा लाइन पर सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच चलने वाली मेट्रो करीब 2 घंटे तक प्रभावित रही। इसी दौरान भीड़ और तनाव के माहौल में दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच हुई हाथापाई

वायरल वीडियो में दो यात्री एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विवाद ‘हाथ लगाने’ की बात को लेकर शुरू हुआ था।

वीडियो में लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति और प्रिंटेड शर्ट पहने दूसरे यात्री के बीच पहले बहस होती है, फिर थप्पड़बाजी तक मामला पहुंच जाता है। आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखे। बाद में दोनों कालकाजी स्टेशन पर उतर गए और कॉलर पकड़े-पकड़े ही बहस जारी रही।

लोगों ने वीडियो देख चिंता जताई

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @syed_saif_jafri_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को “बेस्ट कैमरामैन” बताया, तो कुछ लोग यह जानने में लगे रहे कि पहला थप्पड़ किसने मारा।

वहीं कई यात्रियों ने उसी दिन मैजेंटा लाइन पर आई तकनीकी दिक्कतों का भी जिक्र किया। आमतौर पर बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी तक का सफर 20-25 मिनट में पूरा हो जाता है, लेकिन उस दिन लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सार्वजनिक परिवहन में देरी और भीड़ किस तरह यात्रियों का गुस्सा बढ़ा देती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें