वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली के करोल बाग से दुबई की बुर्ज खलीफा व्यू बालकनी तक, 5 लाख महीने के किराए ने उड़ाए होश

Burj Khalifa View Flat : दिल्ली के करोल बाग के रहने वाले युवक ने दुबई में अपने 5 लाख रुपये महीने किराए वाले अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किया, जिसमें बुर्ज खलीफा व्यू और लग्जरी सुविधाएं हैं।

हितेश तिवारी

Dubai Apartment Rent : दिल्ली के करोल बाग की तंग गलियों से निकलकर दुबई की चमचमाती ऊंची इमारतों के बीच रहना किसी सपने जैसा लगता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय युवक दुबई में अपने लग्जरी अपार्टमेंट की झलक दिखाता नजर आ रहा है।

यह वीडियो मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी मुलाकात पराभ सिंह नाम के युवक से होती है, जो मूल रूप से दिल्ली के करोल बाग के रहने वाले हैं और फिलहाल दुबई में रह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बातचीत के दौरान जब शेनाज ने पराभ से उनके घर के किराए के बारे में पूछा, तो जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पराभ ने बताया कि वह हर महीने 18 हजार दिरहम किराया देते हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब 5 लाख रुपये होता है।

इसके बाद पराभ अपना अपार्टमेंट दिखाते हैं। घर का दरवाजा बिना ताला लगाए खुला रहता है, जिस पर वह बताते हैं कि दुबई में सुरक्षा इतनी मजबूत है कि लोग घर लॉक करने की जरूरत ही नहीं समझते। अपार्टमेंट के अंदर शानदार इंटीरियर, ओपन किचन और बड़ा लिविंग एरिया देखने को मिलता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बालकनी है, जहां से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और दुबई फ्रेम साफ नजर आते हैं। पराभ बताते हैं कि यह बिल्डिंग सीधे दुबई मॉल से जुड़ी हुई है और यहां जिम, स्विमिंग पूल और इन-हाउस रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में शेनाज ने मजाकिया अंदाज में ‘गर्ल मैथ’ के जरिए बताया कि टैक्स न होने, बेहतर हवा, साफ सड़कों और सुरक्षा के बदले इतना किराया देना कुछ लोगों को सही लग सकता है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता