वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में दूल्हे ने लिया मजेदार 8वां वचन, कहा- AC का टेंपरेचर वही सेट करेगा, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Delhi Wedding Viral Video दिल्ली में हुई एक शादी का वीडियो वायरल है, जिसमें दूल्हे ने सात फेरों के बीच मजेदार “8वां वचन” लेते हुए कहा कि AC टेंपरेचर वही सेट करेंगे, जिस पर सब हंस पड़े।

हितेश तिवारी

Groom 8th Vachan Viral Video : दिल्ली में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे मयंक ने अपनी शादी की रस्मों में एक ऐसा मजेदार ट्विस्ट जोड़ दिया, जिसे देखकर मेहमान भी हंस पड़े और दुल्हन दिया भी मुस्काए बिना नहीं रह सकीं। शादी समारोह के दौरान पारंपरिक सात फेरों के बीच मयंक ने अचानक “8वां वचन” जोड़ दिया, जिसे सुनते ही माहौल खिलखिला उठा।

इस मजेदार पल का वीडियो दोस्तों और परिवार के लोगों ने रिकॉर्ड किया और जैसे ही इसे सोशल मीडिया पर डाला, यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा गया था- “आठवां वचन जोड़ा गया। वह वचन जिसके लिए हम सब तैयार नहीं थे।”

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मयंक माइक पकड़कर मुस्कुराते हुए कहते हैं, “आज से कमरे में AC का टेंपरेचर मैं सेट करूंगा।” पारंपरिक सप्तपदी में जहां पति–पत्नी जीवनभर साथ निभाने के सात वचन लेते हैं, वहीं दूल्हे द्वारा जोड़ा गया यह अतिरिक्त “8वां वचन” शादी के माहौल में हल्की-फुल्की मस्ती भर देता है।

मेहमानों ने इस पल का भरपूर आनंद लिया और इसे शादी की सबसे यादगार बात बताया। वीडियो में मयंक यह भी कहते नजर आते हैं, “मैं उससे एक वचन बुलवाने वाला हूं, बुलवा लेना… बाद में मना न कर पाए।” यह सुनते ही मेहमान जोर से हंसने लगे। दुल्हन दिया भी इस मजेदार ‘डिमांड’ पर हंसी रोक नहीं सकीं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन रहे। एक यूज़र ने लिखा, “दुल्हन के मन में होगा— जितनी देर AC चलेगा, वह हम तय करेंगे।” दूसरे ने लिखा, “भाई, कितना टेंपरेचर सेट करना है, यह तो पत्नी तय करेगी।” एक कमेंट में मजाक में लिखा गया— “बहुत भारी वचन हो गया!”

लोगों ने इस पल को ‘रिलेटेबल कपल मोमेंट’ बताया और इसे खूब शेयर किया। यह वीडियो अब शादी के क्यूट और फनी पलों में से एक बन गया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट