वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली के कोहरे में गायब! ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं, वायरल वीडियो पर बने मजेदार मीम

Delhi Fog Viral Video : घने कोहरे ने दिल्ली-NCR की सड़कों पर विजिबिलिटी घटा दी है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों का दर्द और मजाक दोनों नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dense Fog : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर रात के समय हालात और भी ज्यादा खराब हो जा रहे हैं। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। कई इलाकों में कुछ मीटर आगे तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा, जिस कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है।

खासतौर पर सुबह ऑफिस जाने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। समय पर निकलने के बावजूद लोग देरी से दफ्तर पहुंच रहे हैं, वहीं नाइट शिफ्ट से लौटने वालों के लिए भी घर तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

दिल्ली में कोहरे का वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के कोहरे से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़कों पर छाया घना कोहरा साफ देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम अकाउंट @nbbmemes से शेयर किए गए इस वीडियो में गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से चलती नजर आ रही हैं और लोग रास्ता तलाशते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को एक मीम के रूप में पेश किया गया है, जिसमें ऑफिस जाने वालों की परेशानी को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो पर लिखा है कि बॉस कहता है समय से ऑफिस आना, वहीं कर्मचारी का रिएक्शन आता है कि समय से तो आ गया, लेकिन ऑफिस ही नहीं मिल रहा। यह मजेदार कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि यह मौजूदा हालात से पूरी तरह मेल खाता है।

गूगल मैप भी कोहरे में रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार और दर्द बयां करने वाले कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ते हुए बेहद रिलेटेबल बताया है। एक यूजर ने लिखा कि नाइट शिफ्ट से लौटते वक्त ऐसा लग रहा है जैसे घर ही गायब हो गया हो, जबकि दूसरे ने मजाक में कहा कि अब तो गूगल मैप भी कोहरे में रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा।

किसी ने लिखा कि मौत को छूकर ऑफिस पहुंचे हैं बॉस, तो किसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी कम विजिबिलिटी में सावधानी बेहद जरूरी है। इस तरह दिल्ली का घना कोहरा जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर यह लोगों के लिए हंसी और राहत का जरिया भी बनता नजर आ रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट