वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

माचिस बेचकर पैसे कमा रहे बुजूर्ग का वीडियो वायरल, लोग बोले- भीख मांगने के बजाय मेहनत को चुना

Matchbox Seller Viral Video : दिल्ली के कनॉट प्लेस में माचिस बेचकर जीवन यापन कर रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उसकी ईमानदारी और मेहनत को लोग सलाम कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Viral Inspirational Video : दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले कनॉट प्लेस से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे खड़े होकर माचिस बेचता नजर आता है।

चारों तरफ गाड़ियों की आवाज, लोगों की भीड़ और तेज़ रफ्तार जिंदगी के बीच यह शख्स बेहद शांति और धैर्य के साथ अपनी रोज़ी कमा रहा है। न तो वह किसी से भीख मांग रहा है और न ही किसी पर बोझ बन रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को उसकी मेहनत और आत्मसम्मान ने गहराई से छू लिया है।

मेहनत और आत्मसम्मान ने गहराई से छू लिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जय प्रसाद नाम के यूजर ने शेयर किया है। क्लिप में जय प्रसाद माचिस बेचने वाले शख्स के पास जाते हैं और उससे चार माचिस खरीदते हैं। पैसे देने के बाद वह एक सादा लेकिन मजबूत संदेश देते हैं। जय कहते हैं कि हमें ज़रूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए, भले ही हमें उनकी चीज़ों की ज़रूरत न हो।

छोटी-सी मदद भी किसी के लिए बहुत मायने रखती है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Life is not easy”, जो शहरों में मेहनत करके गुज़ारा करने वाले लाखों लोगों की सच्चाई बयान करता है।

भीख मांगने के बजाय मेहनत को चुना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने माचिस बेचने वाले शख्स की तारीफ करते हुए लिखा कि उसने भीख मांगने के बजाय मेहनत को चुना, जो काबिले तारीफ है। वहीं कई लोगों ने जय प्रसाद के इस छोटे लेकिन इंसानियत भरे कदम की सराहना की।

किसी ने लिखा, “ईमानदार मेहनत आज भी जिंदा है,” तो किसी ने कहा, “भगवान ऐसे लोगों को हमेशा खुश रखे।” यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि मेहनत की गरिमा और इंसानियत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा