वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

गाय को भी पसंद हैं गोलगप्पे! ठेले पर पहुंची ‘महारानी’, एक-एक कर चट कर गई पूरी प्लेट, वीडियो वायरल

Cow Eats Golgappa : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक गाय बड़े चाव से गोलगप्पे खाती नजर आ रही है। गाय ठेले पर पहुंचकर एक-एक कर कई गोलगप्पे खा जाती है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

हितेश तिवारी

Pani Puri Video : सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार एक गाय का गोलगप्पे खाने का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वायरल वीडियो में एक गाय सड़क किनारे लगे गोलगप्पे के ठेले पर पहुंचती है और बड़े चाव से पानी पुरी खाने लगती है।

वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे गाय खुद गोलगप्पे खाने की फरमाइश लेकर ठेले पर पहुंची हो। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

गोलगप्पे खाने ठेले पर पहुंची गाय

वीडियो में पीयूष ठाकुर नाम के एक गौ रक्षक गाय को गोलगप्पे खिलाते नजर आते हैं। खास बात यह है कि गाय खुद ठेले के पास पहुंचती है और गोलगप्पे खाने के लिए वहां खड़ी हो जाती है। इससे पहले वह पीछे से आकर पीयूष के कपड़ों में अपने सींग भी फंसा देती है।

पीयूष मुस्कुराते हुए उसके सींग हटाते हैं और उसे सही जगह खड़े होने का इशारा करते हैं। इसके बाद गाय आराम से ठेले के सामने पहुंच जाती है। फिर उसे एक-एक करके गोलगप्पे खिलाए जाते हैं।

लोगों ने वीडियो देख की शख्स की तारीफ

गाय इसके बाद कई गोलगप्पे बड़े चाव से खाती दिखाई देती है और देखते ही देखते एक पूरी प्लेट साफ कर देती है। वीडियो के अंत में पीयूष गाय को प्यार करते हुए भी नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने गाय को साक्षात महालक्ष्मी बताते हुए पीयूष को आशीर्वाद दिया। वहीं कई लोगों ने गाय और पीयूष के बीच नजर आ रहे लगाव की भी तारीफ की। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब गुदगुदाया है।

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति