ट्रेन में टॉयलेट के गेट पर खड़े युवक-युवती।  
वायरल

चलती ट्रेन के टॉयलेट में बंद हुआ कपल... Video Viral, पूछने पर TTE से भिड़ गई युवती

Viral Train Video : सोशल मीडिया पर 1:42 मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इसमें एक कपल चलती ट्रेन के शौचालय में डेढ़ घंटे तक बंद रहा। बाहर निकलने पर यात्रियों और कपल के बीच तीखी बहस हुई।

रंजन कुमार

Couple Train Bathroom Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1 मिनट 42 सेकंड का वीडियो के नाम से तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना एक चलती एक्सप्रेस ट्रेन की है, जिसमें एक युवक और युवती ट्रेन के शौचालय के अंदर कथित तौर पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहे। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग इसे ट्रेन बना ओयो जैसे तंज के साथ शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रहे 1 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में यात्री बेहद नाराज हैं। शौचालय के दरवाजे के बाहर जमा हैं। यात्रियों का आरोप है कि यह कपल पिछले 90 मिनट से अंदर था, जिसकी वजह से बाकी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

युवक ने पेट खराब होने का बनाया बहाना

हैरानी की बात है कि बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। यात्रियों ने जब ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को बुलाने की चेतावनी दी तो शुरुआत में अंदर से युवक ने पेट खराब होने का बहाना बनाया, लेकिन जब वक्त बहुत ज्यादा बीत गया तो यात्रियों का सब्र जवाब दे गया।

दरवाजा खुलते ही हाईवोल्टेज ड्रामा

जब आखिरकार शौचालय का दरवाजा खुला तो पहले युवक और उसके पीछे काली ड्रेस पहनी एक युवती बाहर निकली। वहां मौजूद यात्री पहले से ही मोबाइल कैमरे तानकर खड़े थे। दरवाजा खुलते ही बहस शुरू हो गई।

यात्रियों का सवाल

पेट खराब था तो 5-10 मिनट लगते, डेढ़ घंटा नहीं। आपने सार्वजनिक सुविधा को निजी कमरे की तरह इस्तेमाल किया। युवती ने वीडियो बनाए जाने पर सख्त ऐतराज जताया और कहा, आप किसी लड़की की मर्जी के बिना उसका वीडियो नहीं बना सकते। मैं अंदर किसके साथ हूं, यह मेरा निजी मामला है।

निजता या सार्वजनिक मर्यादा, छिड़ गई बहस

वीडियो के आखिरी हिस्से में युवती काफी घबराई हुई नजर आ रही है। उसे यह कहते सुना जा सकता है कि अगर यह वीडियो वायरल हुआ तो मेरा क्या होगा? उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद इंटरनेट पर वीडियो अपलोड कर दिया गया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है। एक पक्ष का कहना है कि ट्रेन एक सार्वजनिक जगह है और वहां इस तरह की हरकतें नियमों के खिलाफ हैं। वहीं, दूसरा पक्ष यात्रियों द्वारा वीडियो बनाकर उसे वायरल करने को मॉब जस्टिस बता रहा है और इसे प्राइवेसी (निजता) के अधिकार का हनन मान रहा है।

क्या कहते हैं रेलवे के नियम?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के शौचालयों का उपयोग केवल स्वच्छता उद्देश्यों के लिए है। लंबे समय तक शौचालय को ब्लॉक करना अन्य यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन है। वैसे, रेलवे प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यात्रियों द्वारा कानून हाथ में लेना या किसी का निजी वीडियो सार्वजनिक करना भी कानूनी पचड़े में डाल सकता है। यह मामला एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि सार्वजनिक स्थानों पर नैतिकता और व्यक्तिगत प्राइवेसी के बीच की रेखा कितनी धुंधली हो चुकी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न