वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

Smoking Inside Cab : बिना अनुमति सिगरेट जलाने पर ड्राइवर और यात्रियों के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ जाता है कि ड्राइवर दोनों यात्रियों को बीच रास्ते में ही कैब से उतार देता है।

हितेश तिवारी

Cab Viral Video : आजकल कई कैब ड्राइवर अपनी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल डैशकैम या इन-कैबिन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। इन कैमरों में सफर के दौरान होने वाली हर गतिविधि रिकॉर्ड होती रहती है। ऐसे ही एक कैमरे में कैद वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक यात्री कैब ड्राइवर से बिना अनुमति लिए सिगरेट जला देता है। यह देखकर ड्राइवर तुरंत आपत्ति जताता है और पूछता है कि उसने बिना पूछे कैब के अंदर धूम्रपान क्यों शुरू किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

कैब में सिगरेट जलाई, तो ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री का कहना होता है कि सिगरेट जलाने के लिए उसे किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। वहीं ड्राइवर साफ शब्दों में कहता है कि यह उसकी निजी गाड़ी है और बिना इजाजत कोई भी व्यक्ति उसके वाहन में धूम्रपान नहीं कर सकता।

बहस बढ़ने पर ड्राइवर गाड़ी रोक देता है और दोनों यात्रियों से कैब से उतरने के लिए कहता है। वीडियो में ड्राइवर यह भी कहता है कि सिर्फ किराया देने से कोई उसका मालिक नहीं बन जाता और वह किसी का नौकर नहीं है। इसके बाद दोनों यात्रियों को बीच रास्ते ही कैब छोड़नी पड़ती है।

इस घटना को लेकर लोगों ने ड्राइवर का समर्थन किया

यह वीडियो एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।

बड़ी संख्या में यूजर्स ने ड्राइवर का समर्थन करते हुए कहा कि किसी की निजी गाड़ी में बिना अनुमति धूम्रपान करना गलत है और यात्री को शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। कई लोगों ने लिखा कि कैब बुक करने का मतलब यह नहीं है कि यात्री वाहन के नियम तय करेगा।

वहीं कुछ यूजर्स ने धूम्रपान करने वालों की आदत पर भी सवाल उठाए। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर यात्रियों के व्यवहार, व्यक्तिगत सीमाओं और कैब में शिष्टाचार को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी