वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वायरल होने के चक्कर में रील बनाते हुए पैंट में लगाई आग, बाल-बाल बचा; वीडियो वायरल

Fire Stunt Viral Video रील बनाने के दौरान पैंट में आग लगाने वाले लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आग तेजी से फैलने पर लड़का बुरी तरह झुलस गया, कई यूजर्स ने उसकी हरकत पर जमकर मजे लिए।

हितेश तिवारी

Pant Fire Stunt : सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का शौक बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही खतरे भी काफी बढ़ गए हैं। फॉलोअर्स और लाइक्स हासिल करने की होड़ में कई युवक बिना सोचे-समझे खतरनाक हरकतें करने लगते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

वीडियो में एक लड़का रील बनाने के लिए अपनी ही पैंट में आग लगवा देता है। शुरुआत में उसे लगता है कि वह कोई ‘धांसू स्टंट’ कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग उसके पूरे कपड़ों में फैल जाती है। वीडियो देखकर लोग भी हैरान रह गए और मजाक में कहने लगे—"हीरो बनने चला था, पिछवाड़ा तंदूर बन गया।"

स्टंट का शौक पड़ा भारी

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @shwetayadav8474 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें दिखता है कि एक लड़का अपने दोस्तों की मदद से रील बनाने के लिए पैंट में आग लगवाता है। शुरू में उसके दोस्त मजाक में आग बुझाते हुए स्टंट की रिकॉर्डिंग करते हैं। लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ जाती है, जब आग तेजी से लड़के की टी-शर्ट और बाकी कपड़ों तक पहुंच जाती है।

लड़का घबराकर उछलने-कूदने लगता है और चिल्लाने लगता है। उसके दोस्त उसे बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक आग उसका काफी हिस्सा जला देती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि स्टंट का शौक उसके लिए भारी पड़ गया।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर इस लड़के की खिंचाई कर दी। कई यूजर्स ने उसे ‘छपरी’ बताया तो कुछ ने उसके ‘हीरो बनने’ की कोशिश का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा- "अब दोबारा छपरीगिरी नहीं करेगा।" एक अन्य ने कमेंट किया- "इस रील की कमाई का पूरा पैसा इलाज में जाएगा।"

किसी ने कहा- "सोशल मीडिया ऐसे ही लोगों ने संभाल रखा है।" वहीं कई यूजर्स ने चेतावनी देते हुए लिखा कि ऐसे खतरनाक स्टंट घर पर कभी ट्राई न करें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि लाइक्स और व्यूज के चक्कर में जान जोखिम में डालना किसी भी तरह ठीक नहीं है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट