वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

काली साड़ी और हाई हील में महिला ने किया जबरदस्त डांस, कॉन्फिडेंस देख लोगों ने जमकर तारीफ

Viral Dance Video : काली साड़ी और हाई हील पहनकर महिला ने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनके कॉन्फिडेंस के फैन हो गए।

हितेश तिवारी

Saree Dance Video : सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है। कभी टैलेंट चर्चा में आ जाता है, तो कभी किसी का बिंदास अंदाज वायरल हो जाता है।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक महिला अपने जबरदस्त डांस और गजब के कॉन्फिडेंस से लोगों का दिल जीत रही है। खास बात यह है कि महिला काली साड़ी और हाई हील पहनकर डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक पार्टी माहौल से होती है। तेज डीजे म्यूजिक के बीच महिला जैसे ही डांस फ्लोर पर आती है, सभी की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। काली साड़ी, हाई हील और खुले बालों में महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करना शुरू कर देती है।

उनके स्टेप्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उन्हें कपड़ों या जूतों की कोई परेशानी हो रही है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि साड़ी और हाई हील में चलना भी मुश्किल होता है, लेकिन इस वीडियो में महिला ने इन सभी धारणाओं को पूरी तरह तोड़ दिया है।

यूजर्स ने लिखा- भाभी ने हाई हील में भी गदर काट दिया

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला के डांस से ज्यादा उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाभी ने हाई हील में भी गदर काट दिया,” तो किसी ने कहा, “इतना कॉन्फिडेंस हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है।”

कई यूजर्स का मानना है कि आज के दौर में लोग ऐसे ही वीडियो पसंद करते हैं, जिनमें बनावटीपन नहीं बल्कि सच्ची खुशी और आत्मविश्वास नजर आता है। कुल मिलाकर यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि जब इंसान खुद पर भरोसा करता है, तो उसका अंदाज अपने आप ही लोगों को प्रभावित कर देता है।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट