वायरल वीडियो का सक्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

केक में छिपाए पटाखे, मोमबत्ती जलाते ही हुआ धमाका; वीडियो देख भड़के लोग

Birthday Prank जन्मदिन के केक में पटाखे छिपाने का खतरनाक मजाक वायरल हो गया। मोमबत्ती जलाते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यूजर्स ने इस हरकत को जानलेवा और गैरजिम्मेदार बताया।

हितेश तिवारी

Birthday Firecracker Cake : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक जन्मदिन पार्टी का है, जहां दोस्तों ने मजाक के नाम पर ऐसी हरकत कर दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वीडियो देखकर लोग डर और गुस्से से भर गए हैं।

यह घटना युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है कि मजाक कभी भी किसी की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। वीडियो में साफ दिखता है कि जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों ने केक लाया, लेकिन उसमें उन्होंने अंदर बड़ी पटाखों की लड़ी छिपा दी। क्रीम से इसे ऐसे ढंका गया कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

केक में हुआ तेज धमाका

वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे बॉय केक काटने आता है और मोमबत्ती जलाने के लिए आगे बढ़ता है। जैसे ही उसकी लाइट केक पर पड़ती है, अचानक तेज धमाका होता है। केक आग के गोले जैसा जल उठता है। चिंगारियां और धुआं इतनी तेज निकलते हैं कि आसपास खड़े लोग डरकर पीछे भाग जाते हैं।

विस्फोट इतना खतरनाक था कि किसी की आंखें, चेहरा या कपड़े जल सकते थे। जन्मदिन मना रहा युवक भी अचानक हुए धमाके से घबरा जाता है, लेकिन किस्मत से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अगर पटाखों की लड़ी थोड़ी बड़ी होती, तो यह मजाक भारी हादसे में बदल सकता था।

सोशल मीडिया क्रेज का खतरनाक नतीजा

यह वीडियो Instagram पर ganesh_shinde8169 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत को "जानलेवा मजाक", "गैरजिम्मेदाराना स्टंट" और "सोशल मीडिया क्रेज का खतरनाक नतीजा" बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे दोस्त दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।

कुछ ने चेतावनी दी कि युवाओं को ऐसे स्टंट के लिए प्रेरित करने वाले कंटेंट पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि यह किसी की जिंदगी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। यह वीडियो साफ संकेत देता है कि वायरल होने की चाहत में लोग किस हद तक खतरनाक कदम उठा सकते हैं।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट