वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिहार की वंदे भारत में बिना टिकट घुसे लोग, पैसेंजर्स ने उतारा बाहर, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

Vande Bharat Express : बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ लोग बिना टिकट घुसते दिखे। वायरल वीडियो के बाद सिविक सेंस, गरीबी और नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Viral Video : वंदे भारत एक्सप्रेस को देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में गिना जाता है। यह ट्रेन हर स्टेशन पर नहीं रुकती और इसमें केवल रिजर्वेशन के जरिए ही यात्रा की जा सकती है। IRCTC उतनी ही सीटों पर टिकट बुक करता है, जितनी ट्रेन में उपलब्ध होती हैं, इसलिए इसमें बेटिकट सफर की गुंजाइश लगभग नहीं के बराबर होती है।

बावजूद इसके बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक स्टेशन पर रुकते ही कुछ लोग बिना सोचे-समझे कोच के अंदर घुस जाते हैं, जैसे यह कोई आम पैसेंजर ट्रेन हो।

वंदे भारत में टिकट के घुसे यात्री

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन के भीतर मौजूद यात्री और कोच अटेंडेंट तुरंत उन्हें रोकते हैं। कोच अटेंडेंट लोगों से कहता है, “गेट बंद हो जाएगा तो दिक्कत हो जाएगा,” और जल्द से जल्द उतरने की अपील करता है। इसके बाद अंदर घुसी महिलाएं और अन्य लोग ट्रेन से उतर जाते हैं।

वीडियो से यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाता कि ये लोग ट्रेन में सफर करने के इरादे से घुसे थे या सिर्फ नई-नई वंदे भारत को देखने की उत्सुकता में। हालांकि, इस घटना ने सिविक सेंस और रेलवे नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सामाजिक असमानता पर छिड़ी बहस

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ByRakeshSimha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब दो लाख बार देखा जा चुका है। पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने इसे बिहार से जोड़ते हुए तीखी टिप्पणी की, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई। कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करना गलत है और नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए।

वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने गरीबों का पक्ष लेते हुए कहा कि कम आय और महंगाई के कारण कई लोग मजबूरी में ऐसे कदम उठाते हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि देश में ट्रैवल, नियम और सामाजिक असमानता पर चल रही बड़ी बहस की झलक बन गया है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव