शादी में नोट उड़ते ही बदल गया माहौल, दुल्हन के सामने ही दूल्हा लूटने लगा पैसे, वायरल वीडियो ने हंसाया

Wedding Viral Video : शादी के स्टेज पर नोट उड़ाने आई महिला को तब झटका लगा, जब दूल्हा ही अपनी शादी में पैसे बटोरने लगा। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
A groom stealing flying money at his own wedding left the bride shocked and the internet laughing.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Funny Wedding Moment : सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह हंसी से लोटपोट कर देने वाला है। आपने शादियों में नोट वारने और स्टेज पर पैसों की बारिश तो कई बार देखी होगी, लेकिन यहां कहानी में ऐसा मजेदार ट्विस्ट है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

वायरल वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है, जहां दूल्हा और दुल्हन पूरे साज-श्रृंगार के साथ स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान एक महिला पूरे जोश और ठाठ के साथ स्टेज पर आती है और दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने लगती है। शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, जैसा आमतौर पर हर शादी में होता है।

दुल्हे ने अपनी ही शादी में लूटे पैसे

असली ड्रामा तब शुरू होता है, जब हवा में उड़ते नोटों पर दूल्हे की नजर पड़ती है। जैसे ही नोट जमीन की ओर गिरने लगते हैं, दूल्हा बिना देर किए उन्हें बटोरने लगता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा एक-एक नोट पर झपट्टा मार रहा है।

यह देखकर दुल्हन कुछ सेकंड तक हैरान रह जाती है और समझ ही नहीं पाती कि आखिर हो क्या रहा है। दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन इस वीडियो की सबसे मजेदार बात बन गए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो में आगे दिखता है कि नोट उड़ाने वाली महिला भी दूल्हे की हरकत देखकर चौंक जाती है। वह दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा पूरे जोश में पैसे समेटने में लगा रहता है। इस अनोखे नजारे को देखकर वहां मौजूद मेहमान भी हैरान रह जाते हैं।

वीडियो को @MasalaaMinds नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “लगता है भाई पर खूब कर्जा है,” तो किसी ने कहा, “अपनी ही शादी में रिकवरी चल रही है।” कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट बन चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com