वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल

Mother Saves Child : बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेन के नीचे अपने बच्चों और अन्य महिलाओं की जान बचाई।

हितेश तिवारी

Mother Saves Child Viral Video : रेलवे ट्रैक पार करते समय लापरवाही कई बार बड़े हादसों का कारण बन जाती है। हालांकि, बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को डराने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चों और अन्य महिलाओं की जान बचाने के लिए बहादुरी दिखाई। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मां की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई जान की बाजी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ रेलवे लाइन पार कर रही थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच जाती है। खतरा सामने देखकर महिलाएं घबरा जाती हैं और बच्चों को लेकर ट्रैक के बीच बने खाली हिस्से में नीचे बैठ जाती हैं।

ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है, लेकिन सभी की जान बच जाती है। हालांकि इस दौरान मां को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

लोगों ने मां को बताया- असली सुपरहीरो

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने मां की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें “असली सुपरहीरो” बताया। वहीं कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने को बड़ी लापरवाही कहा।

लोगों ने अपील की कि रेलवे लाइन पार करते समय हमेशा फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि थोड़ी सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है। यह वायरल वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, पांच लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट