वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेलुगा व्हेल ने सिगरेट पी रहे शख्स को पानी मारकर सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल

Smoking Viral Video चीन के एक्वेरियम का एक वीडियो वायरल है जिसमें बेलुगा व्हेल सिगरेट पी रहे शख्स पर पानी फेंक देती है। लोग इसे ‘इंस्टेंट कर्मा’ बता रहे थे लेकिन बाद में पता चला वीडियो स्क्रिप्टेड था।

हितेश तिवारी

Beluga Whale Smoking Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेलुगा व्हेल एक सिगरेट पी रहे शख्स पर पानी की धार छोड़कर उसकी सिगरेट बुझा देती है। यह घटना चीन के लियाओनिंग प्रांत के ‘डालियान ओशन वर्ल्ड’ एक्वेरियम की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स ‘नो स्मोकिंग ज़ोन’ में खड़ा होकर आराम से सिगरेट जलाता है।

वह टैंक की ओर पीठ करके खड़ा रहता है, तभी पानी के अंदर मौजूद सफेद बेलुगा व्हेल सतह पर आती है, एक पल रुकती है और अपने मुंह से जोरदार पानी की बौछार सीधे उस आदमी पर छोड़ देती है। पानी इतना सटीक तरीके से गिरता है कि उसकी सिगरेट तुरंत बुझ जाती है और वह हक्का-बक्का रह जाता है। पास खड़ा कर्मचारी भी इस नजारे को देखकर हैरान होकर हंसने लगता है। यही वजह है कि लोग इसे “इंस्टेंट कर्मा” कहकर शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स व्हेल की समझदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा—“इंसान नियम नहीं मानते, लेकिन जानवर समझदार होते हैं।” दूसरे यूजर ने कहा—“यह व्हेल जरूर पिछले जन्म में फायर फाइटर रही होगी।”

कुछ लोग तो मजाक में कहने लगे कि व्हेल को सरकार की तरफ से ‘नो स्मोकिंग ब्रिगेड’ में भर्ती कर लेना चाहिए। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया और बेलुगा व्हेल को ‘हीरो’ का टैग मिल गया। लोगों को यह बात खास लगी कि बिना एक शब्द बोले ही व्हेल ने सिगरेट पी रहे शख्स को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूलेगा।

नो स्मोकिंग नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बनाया वीडियो

जैसे ही यह वीडियो चर्चा में आया, इसकी असली सच्चाई भी सामने आ गई। बीजिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह कोई रियल घटना नहीं थी, बल्कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो था। एक्वेरियम प्रशासन ने माना कि यह वीडियो ‘फायर सेफ्टी’ और ‘नो स्मोकिंग’ नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया था।

जिस शख्स ने सिगरेट पी, वह एक्वेरियम का ही कर्मचारी था और व्हेल को पहले से ही पानी की बौछार मारने की ट्रेनिंग दी गई थी। वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड था, लेकिन इसका संदेश बेहद मजबूत था—सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान न करें और जानवरों के सामने तो बिल्कुल नहीं। कई लोगों ने कहा कि चाहे वीडियो नाटक हो, लेकिन सबक असली और ज़रूरी है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस