वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बारिश में उल्टा ऑटो दौड़ाने लगा ड्राइवर, हैरत में पड़े लोग; वायरल वीडियो देख बोले- 'Reverse and Furious'

Reverse Auto Driving : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक बारिश के बीच गीली सड़क पर तेज रफ्तार में ऑटो को रिवर्स गियर में चलाता नजर आ रहा है।

हितेश तिवारी

Auto Rickshaw Stunt : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक अपनी अनोखी ड्राइविंग स्किल से सभी का ध्यान खींच रहा है। वीडियो बारिश के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।

शुरुआत में कुछ लोग गीली सड़क पर सामान्य तरीके से अपनी बाइक चलाते हुए नजर आते हैं, लेकिन इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, उसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में एक ऑटो चालक सड़क पर ऑटो को रिवर्स गियर में तेज रफ्तार से चलाता दिखाई देता है। उसकी ड्राइविंग देखकर ऐसा लगता है मानो वह इस तरह वाहन चलाने का काफी अनुभवी हो। वीडियो का लिंक...

बारिश में उल्टा ऑटो दौड़ाने लगा ड्राइवर

वायरल वीडियो में ऑटो चालक बिना घबराए लंबे समय तक रिवर्स में ऑटो दौड़ाता नजर आता है। बारिश के कारण सड़क भी फिसलन भरी दिखाई दे रही है, फिर भी वह पूरे आत्मविश्वास के साथ वाहन को नियंत्रित करता है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था।

इस वायरल क्लिप की पुष्टि भी नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोग इस अनोखी ड्राइविंग को देखकर हैरान हैं, तो कुछ इसे मनोरंजन के नजरिए से देख रहे हैं। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिहाज से इस तरह की ड्राइविंग को जोखिम भरा भी माना जा रहा है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 09_racing_club_sangli_2411 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 6.67 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कोई नॉर्मल आदमी है।"

दूसरे ने हॉलीवुड फिल्म का नाम जोड़ते हुए लिखा, "Reverse and Furious." तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, "ये तो Uno Reverse हो गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे भी यह ड्राइविंग सिखा दो।" हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो सड़क पर इस तरह के स्टंट या जोखिम भरे करतब कभी भी नहीं करने चाहिए, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे