वायरल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IPL फाइनल में चोरी हुआ विदेशी फैन का iPhone, अलीगढ़ पुलिस ने ढूंढकर लौटाया; विदेशी यूट्यूबर बोला- धन्यवाद

Stolen iPhone Recover : IPL फाइनल देखने भारत आए ऑस्ट्रेलियाई यूट्यूबर जेक जीकिंग्स का iPhone अहमदाबाद में चोरी हो गया था। अलीगढ़ पुलिस ने फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया।

हितेश तिवारी

Jake Jeakings iPhone : आईपीएल फाइनल देखने भारत आए ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर Jake Jeakings के लिए 31 मई का दिन यादगार तो रहा, लेकिन एक वक्त पर काफी परेशान करने वाला भी बन गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल फाइनल के दौरान जब वह मैच का आनंद ले रहे थे, तभी उनका iPhone चोरी हो गया।

फोन गायब होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद अब उनका फोन कभी वापस नहीं मिलेगा, लेकिन आगे जो हुआ उसने उनका भारत और भारतीय पुलिस पर भरोसा और मजबूत कर दिया।

विदेशी चोरी हुआ फोन पुलिस ने ढूंढकर लौटाया

दरअसल, अहमदाबाद में चोरी हुआ फोन गुजरात नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के Aligarh में ट्रेस हुआ। अलीगढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए फोन बरामद कर लिया और उसे सही-सलामत जेक तक पहुंचा दिया। आज के दौर में मोबाइल फोन से ज्यादा उसमें मौजूद डेटा महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए अपना फोन वापस पाकर जेक बेहद खुश नजर आए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अलीगढ़ पुलिस और सर्विलांस इंचार्ज अभिषेक गौतम की जमकर तारीफ की। जेक ने लिखा कि आईपीएल फाइनल के दौरान चोरी हुआ उनका फोन वापस मिल गया है और इस पूरे ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने शानदार काम किया।

यूजर्स ने की अलीगढ़ पुलिस की सराहना

जेक की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स अलीगढ़ पुलिस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने सवाल भी उठाया कि क्या ऐसी तत्परता आम लोगों के मामलों में भी दिखाई जाती है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि विदेशी मेहमान भारत से किसी बुरे अनुभव के साथ नहीं लौटे।

बता दें कि जेक जीकिंग्स पहले भी भारतीय सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुके हैं। ICC Men's T20 World Cup के दौरान उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद भारत में उनकी अच्छी-खासी पहचान बन गई थी। अब फोन रिकवरी की यह कहानी भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे