वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट ने ऑटो रिक्शा से शुरू किया लंबा सफर, कोच्चि से जैसलमेर जा रहे दो विदेशी

Australian Tourists in India : दो ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट भारत घूमने के लिए ऑटो रिक्शा से कोच्चि से जैसलमेर तक का लंबा सफर कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Viral Tourist Video : भारत में ऑटो रिक्शा आमतौर पर शहर के अंदर छोटी दूरी तय करने का सस्ता और आसान साधन माना जाता है। लोग इसका इस्तेमाल बाजार, ऑफिस या रेलवे स्टेशन जाने के लिए करते हैं। लेकिन दो ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट ने इसे एडवेंचर ट्रिप का हिस्सा बना दिया।

दोनों विदेशी ऑटो रिक्शा से कोच्चि से जैसलमेर तक लंबी यात्रा कर रहे हैं। इस अनोखे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यह देखकर हैरान हैं कि जिन वाहनों को भारतीय रोजमर्रा की सवारी मानते हैं, विदेशी उसी में हजारों किलोमीटर का सफर कर रहे हैं।

ऑटो लेकर भारत घुमने निकले दो विदेशी

यह वीडियो मुन्नवर खान नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में सड़क किनारे एक रंग-बिरंगा ऑटो रिक्शा दिखाई देता है, जिसमें दो विदेशी टूरिस्ट बैठे नजर आते हैं। दोनों काफी खुश और उत्साहित दिख रहे हैं।

जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया से आए हैं और भारत घूमने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा चुना है। उनका सफर केरल के कोच्चि शहर से शुरू हुआ था और अब वे राजस्थान के जैसलमेर की ओर जा रहे हैं। नागपुर हाईवे पर हुई यह मुलाकात अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो को अब तक 13.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं और लाखों लाइक भी आए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे शानदार लो बजट ट्रिप बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि विदेशी लोग भारत को असली तरीके से घूम रहे हैं।

कुछ लोगों ने वीडियो बनाने वाले के मजेदार अंदाज की भी तारीफ की। यह वीडियो बताता है कि यात्रा का मजा महंगे साधनों में नहीं, बल्कि नए अनुभवों में छिपा होता है। यही वजह है कि यह कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम