वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘अरे थोड़ा एडजस्ट कर लो’ ट्रेन की साइड लोअर सीट पर बैठते ही शुरू हुआ दबाव, वायरल वीडियो पर छेड़ी बहस

Train Viral Video: ट्रेन की साइड लोअर बर्थ पर बैठे एक यात्री से जबरन सीट शेयर और एक्सचेंज का दबाव बनाया गया। महिला यात्री और दूसरे सहयात्रियों के दखल पर हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Railways Seat Issue : ट्रेन यात्रा के दौरान “अरे थोड़ा एडजस्ट कर लो” जैसी बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन क्या हर बार सीट छोड़ना या शेयर करना जरूरी है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसी सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है।

वीडियो में एक युवक, जिसने अपनी पूरी टिकट राशि देकर साइड लोअर बर्थ बुक की थी, पानी लेने जाता है। जब वह लौटता है तो देखता है कि उसकी सीट पर एक महिला बैठी हुई है। महिला अपना सामान हटा लेती है, लेकिन फिर युवक से सीट एक्सचेंज करने को कहती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

युवक विनम्रता से मना कर देता है, क्योंकि उसके पास कोई दूसरी लोअर बर्थ नहीं होती। इसी बीच ऊपर की बर्थ पर बैठे कुछ बुजुर्ग यात्री युवक पर दबाव बनाना शुरू कर देते हैं और कहते हैं, “अरे थोड़ा एडजस्ट कर लो।”

युवक वीडियो में साफ कहता है कि उसने 40 घंटे की यात्रा के लिए जानबूझकर साइड लोअर सीट बुक की थी ताकि उसे आराम, स्पेस और सुविधा मिल सके। वह यह भी कहता है कि वह महिला के साथ सीट शेयर करने में सहज महसूस नहीं करता, जो उसका व्यक्तिगत अधिकार है।

वायरल वीडियो पर लोगों की छिड़ी बहस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hero_hira_lol नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। कई लोगों ने युवक का समर्थन करते हुए कहा कि साइड लोअर बर्थ कोई “पब्लिक प्रॉपर्टी” नहीं है।

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर कोई बुजुर्ग या बीमार यात्री हो तो मदद करना इंसानियत है, लेकिन जबरदस्ती गलत है। यह वीडियो रेलवे यात्रा में यात्रियों की निजी सीमाओं और अधिकारों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ रहा है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे