अनंत सिंह की बेटी का तिलक सोर्स- सोशल मीडिया
वायरल

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

Shivangi Tilak Ceremony: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक समारोह में 33 फूड स्टॉल पर भी खाना कम पड़ गया। पूड़ी-पापड़ के लिए मची होड़ और खाली स्टॉल के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक समारोह 20 नवंबर को दानापुर के रिसॉर्ट में हुआ।

  • मेहमानों के लिए 33 फूड स्टॉल लगाए गए थे, लेकिन भीड़ के कारण खाना कम पड़ गया।

  • शिवांगी की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होगी।

Anant Singh Daughter Shivangi Tilak Ceremony: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक समारोह में मेहमानों की भारी भीड़ पहुंच गई। दानापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई थी। मेहमानों के लिए 33 फूड स्टॉल लगाए गए थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कुछ ही देर में कई स्टॉल खाली हो गए।

हालात ऐसे बने कि पूड़ी और पापड़ लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई। सोशल मीडिया पर समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें खाली स्टॉल और खाना खत्म होने की बात कहते लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई मेहमानों को बिना खाना खाए ही लौटना पड़ा।

33 स्टॉल पर भी कम पड़ गया खाना

बता दें कि शिवांगी सिंह के तिलक समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद थी। इसके लिए खाने के 33 स्टॉल लगाए गए थे। बावजूद इसके, मेहमानों की संख्या के आगे इंतजाम कम पड़ गए। वायरल वीडियो में कुछ स्टॉल खाली नजर आ रहे हैं। वहीं, पूड़ी और पापड़ के लिए लोगों की भीड़ जुटने के फोटो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

दानापुर के रिसॉर्ट में हुआ भव्य आयोजन

शिवांगी का तिलक समारोह 20 नवंबर को दानापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए रिसॉर्ट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मेहमानों के स्वागत से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक खास तैयारी की गई थी। इस दौरान अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार के लिए लग्जरी डिफेंडर कार लेकर पहुंचे।

घी के लड्डू की भी थी व्यवस्था

तिलक की रस्म के लिए शिवांगी के परिजन और रिश्तेदार पटना पहुंचे थे। इस मौके पर दूल्हे ऋषिकेश कुमार के यहां जाकर पारंपरिक रस्म पूरी की गई। समारोह के लिए करीब 1000 किलो घी के लड्डू और बड़ी मात्रा में दूसरी मिठाइयां तैयार कराई गई थीं।

25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी

तिलक के बाद अब परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शिवांगी की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होनी है। समारोह से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

गांव में गैस सिलेंडरों का वीडियो भी वायरल

शादी की तैयारियों के बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर एक जगह रखे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि शादी के इंतजाम के लिए ये सिलेंडर अनंत सिंह के गांव पहुंचाए गए हैं। समारोह की भव्य तैयारियों के साथ अब सोशल मीडिया पर खाने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो रही है।

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका