

Highlights:
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी की रस्में नदवां गांव में शुरू हुईं।
हल्दी फुटाई और तिलक-फलदान में पीली साड़ी और लाल चुनरी में नजर आईं शिवांगी।
मां नीलम देवी ने बेटी के सिर पर पल्लू रखकर दिया आशीर्वाद।
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां में उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। विवाह समारोह की शुरुआत तिलकोत्सव और पारंपरिक रस्मों के साथ हो गई है।
हल्दी फुटाई और तिलक-फलदान के दौरान शिवांगी पारंपरिक बिहारी दुल्हन के रूप में नजर आईं। उन्होंने पीली साड़ी के साथ सिर पर लाल चुनरी ओढ़ रखी थी। इस मौके पर उनकी मां और पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर पल्लू रखकर उसे आशीर्वाद दिया। मां-बेटी के इस भावुक पल की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
शादी से पहले आयोजित हल्दी फुटाई और तिलक-फलदान की रस्म में शिवांगी पारंपरिक पीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। सिर पर गोटा-पत्ती से सजी लाल चुनरी और हल्के आभूषणों में उनका दुल्हन वाला रूप दिखाई दिया।
उन्होंने हाथ में सोने का कंगन पहना था और हल्का मेकअप किया था। बिहारी परंपरा के अनुसार उन्होंने नाक पर सिंदूर भी लगाया हुआ था। सिर पर मौर पहने शिवांगी की तस्वीरें समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र रहीं।
रस्मों के दौरान मां नीलम देवी ने बेटी के सिर पर पल्लू रखकर पारंपरिक तरीके से आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी बहन भी हल्दी फुटाई की रस्म निभाती दिखाई दीं। बेटी की शादी से पहले मां का स्नेह और आशीर्वाद समारोह के खास पलों में शामिल रहा।
नदवां गांव में शिवांगी सिंह की शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह है। तिलकोत्सव के साथ विवाह की रस्में आगे बढ़ रही हैं। हल्दी फुटाई और फलदान जैसे पारंपरिक आयोजनों में परिवार ने बिहारी रीति-रिवाजों का पालन किया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में शादी की तैयारियों और समारोह की रौनक साफ दिखाई दे रही है।