4 लाख मेहमान, शाही इंतजाम और करोड़ों का खर्च! अनंत सिंह की बेटी की शादी क्यों है चर्चा में?

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी इन दिनों चर्चा में है। चर्चा का कारण शादी की भव्यता और 4 लाख मेहमानों के मेहमान नवाजी में 150 किश्म का व्यंजन है।
Anant Singh daughter wedding
अनंत सिंह की बेटी की शादीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बेटी की चर्चा तेज

  • बेटी शिवांगी सिंह की शादी में 50 करोड़ खर्च का अनुमान

  • राजनीति की सबसे महंगी शादियों में एक, 4 लाख मेहमानों के शामिल होने की संभावना

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Marriage Mokama: बिहार के मोकामा का लदमा गांव इन दिनों किसी फिल्मी भव्यता से कम नहीं, बल्कि अपनी शाही शादी की तैयारियों को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। वजह हैं बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी। दावा है कि इस शादी में 4 लाख मेहमान पहुंच सकते हैं। मेहमानों की संख्या पर सवाल हुआ तो छोटे सरकार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में वनलाइनर दाग दिया- 4 लाख तो सिर्फ शुरुआत है, सिनेमा का टिकट थोड़ी है कि लोग गिनकर आएंगे!

अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और छोटे-छोटे जवाबों के लिए खासे मशहूर हैं। इस बार भी शादी की तैयारियों पर उनका जवाब चर्चा में है। उनका कहना है कि भारत ही नहीं, पाकिस्तान से आने वाले मेहमानों के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

शादी को यादगार बनाने के लिए 10 बीघा से अधिक जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। ताजमहल और लाल किले की तर्ज पर मंडप सजाने से लेकर मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान परोसने तक की चर्चाएं हैं। यानी आयोजन में शाही ठाठ-बाट की कोई कमी नहीं रहने वाली।

लेकिन इस भव्य आयोजन के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है- आखिर चार लाख मेहमानों की मेजबानी का दावा करने वाले छोटे सरकार अनंत सिंह खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं? उनकी कुल दौलत, चुनावी हलफनामे में दर्ज संपत्ति और कमाई के ब्यौरे को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

100 करोड़ रुपये से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह के पास करीब 37.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास करीब 62.72 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है। इसमें 13.07 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इस तरह अनंत सिंह और उनकी पत्नी की कुल घोषित संपत्ति 100.61 करोड़ रुपये से अधिक है।

Anant Singh daughter wedding
EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

लग्जरी गाड़ियों और सोने-चांदी के भी शौकीन

अनंत सिंह के पास लग्जरी गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। चुनावी हलफनामे में उनके नाम तीन महंगी SUV दर्ज हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3.23 करोड़ रुपये बताई गई है। इनमें टोयोटा लैंड क्रूजर ZX जैसी महंगी गाड़ी भी शामिल है।

आभूषणों की बात करें तो अनंत सिंह के पास करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास करीब 76.61 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण घोषित किए गए हैं। हलफनामे में पशुधन का भी उल्लेख किया गया है।

करोड़ों रुपये की देनदारी भी

अनंत सिंह की संपत्ति के साथ उनके परिवार की देनदारियां भी चर्चा में हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह पर करीब 2.47 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी पर लगभग 23.51 करोड़ रुपये की देनदारी है। इस तरह दोनों पर कुल मिलाकर करीब 25.99 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की गई है।

Anant Singh daughter wedding
अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

करोड़ों पहुंच सकता है शादी का खर्च

शादी के खर्च को लेकर अनंत सिंह का कहना है कि उनके दोस्त और परिचित आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। कोई शामियाने की व्यवस्था कर रहा है तो कोई गाड़ियां उपलब्ध करा रहा है। खर्च को लेकर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह कई बार सीधे जवाब देने से बचते नजर आए हैं।

हालांकि, शादी की तैयारियों और आयोजन की भव्यता को देखते हुए इसके खर्च को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों को दिए जाने वाले वाहनों और अन्य उपहारों पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। वहीं, चार लाख मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजन तैयार कराने पर लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है।

इसके अलावा करीब 10 एकड़ जमीन में पंडाल तैयार करने, सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी अनुमानों को मिलाकर शादी का कुल बजट करीब 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह खर्च का अनुमान है, आधिकारिक आंकड़ा नहीं।