वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच हुए झगड़े का वीडियो वायरल, सीट को लेकर हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा

Girls Fight Viral Video एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में सीट को लेकर दो छात्राओं के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई, जिसका वीडियो वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

हितेश तिवारी

Amity University Girls Fight : कॉलेज लाइफ में मज़ा, दोस्ती, पढ़ाई और कभी-कभी झगड़े ये सब सामान्य बातें हैं, लेकिन कई बार छोटे-छोटे विवाद इतना बढ़ जाते हैं कि पूरा कैंपस उनका गवाह बन जाता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से सामने आया है, जहां दो छात्राओं की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मामूली सीट को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक इतना बढ़ गई कि वह देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। कैंपस में मौजूद छात्रों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसे जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला गया, यह तेजी से फैल गया और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्रा दूसरी से पूछती है कि वह उस सीट पर क्यों बैठी है। इस पर दूसरी छात्रा नाराज हो जाती है और तीखे शब्दों में जवाब देती है। बात यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। कुछ ही क्षणों में मामला इतना बिगड़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं।

वीडियो में दोनों छात्राएं बाल खींचती नजर आती हैं, धक्का-मुक्की होती है और आस-पास मौजूद छात्र हैरान होकर उन्हें देख रहे होते हैं। कुछ छात्र बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन लड़ाई इतनी तेज हो जाती है कि उन्हें अलग कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

यूजर्स ने छात्राओं को समझदारी अपनाने की सलाह दी

इस घटना का वीडियो एक्स पर @choga_don नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ गए। सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई दिखी। कुछ ने इस लड़ाई को “फालतू” बताया, तो कुछ ने कहा कि कॉलेज में ऐसी घटनाएं आम होती हैं।

वहीं, कई लोगों ने दोनों छात्राओं को शांति और समझदारी अपनाने की सलाह दी। कुल मिलाकर, एक छोटी-सी सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद पूरे इंटरनेट का विषय बन गया है और चर्चा अभी भी जारी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट