शानदार विला या हॉन्टेड हाउस? मुंबई के पवई में इस विला की कीमत अचानक 3 करोड़ कम, Video वायरल

Pawai Villa Viral Video: मुंबई के एक शानदार 6 BHK विला की कीमत 8.5 करोड़ से 5 करोड़ रुपए होने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। कीमत भारी गिरावट देख यूजर्स इसे 'हॉन्टेड' बता रहे हैं।
Pawai Villa Viral Video
मुंबई के पवई का विला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai 6BHK Villa Price Drop: मुंबई में एक 6 BHK रो विला का वीडियो वायरल हो गया है क्योंकि इसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपए से घटाकर सीधे 5 करोड़ कर दी गई है। कीमत में इतनी बड़ी कमी ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, और कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है?

क्या है वायरल विला की कहानी?

यह शानदार रो विला एक विंटेज-स्टाइल का सफेद घर है। वायरल क्लिप, जिसे @match.squares ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, उसमें विला का बड़ा लिविंग एरिया, एक विशाल आउटडोर गार्डन और एक बहुत बड़ा किचन एरिया दिखाया गया है। प्रॉपर्टी दिखाने वाले शख्स के मुताबिक, यह विला लंबे समय से बंद था, हालांकि इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। उसने यह भी जानकारी दी कि आस-पास के दूसरे बंगलों के मुकाबले इस बंगले में काफी बड़ा गार्डन स्पेस मौजूद है।

कीमत में भारी कटौती क्यों?

8.5 करोड़ के विला की कीमत घटकर 5 करोड़ रुपए हो जाने के बाद यह वीडियो ऑनलाइन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नेटिज़न्स को इतनी बड़ी कीमत कटौती पर संदेह हो रहा है। कई यूजर्स ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि विला में कुछ गड़बड़ लग रहा है। यूज़र्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी, कुछ ने इसके शानदार दिखने के बावजूद इसकी हालत पर सवाल उठाए। एक यूज़र ने कमेंट किया, "अजीब लग रहा है, इस हालत में क्यों है?"

नेटिजन्स ने बताया 'भूत बंगला'

कीमत में इतनी भारी गिरावट के कारण लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि विला "हॉन्टेड" हो सकता है। एक कमेंट करने वाले ने सवाल किया, "अगर कीमत 3 करोड़ कम हो गई है तो इस घर की कोई बुरी कहानी है। हॉन्टेड? कुछ अन्य यूज़र्स ने टिप्पणी की कि "यह हॉन्टेड हाउस है"। एक यूज़र ने लिखा कि बांग्ला कम भूत बांग्ला ज़्यादा लग रहा है।

पवई इलाके में प्रॉपर्टी का हाल

मुंबई के पवई जैसे इलाकों के लिए इतनी बड़ी कटौती को अजीब माना जा रहा है। यूज़र्स ने बताया कि मुंबई के पवई एरिया में कोई भी अपनी सेलिंग प्राइस इतनी कम नहीं करेगा, इसलिए इसमें पक्का कुछ गड़बड़ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com