वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

आईना देखकर डर गया अफ्रीकी जनजाति का युवक, पहली बार खुद को देखा तो कांप उठा, वीडियो वायरल

Africa Viral Video : अफ्रीका की हदजाबे जनजाति से जुड़े एक युवक को जब पहली बार आईना दिखाया गया, तो उसका रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और भावुक हो गए।

हितेश तिवारी

Hadzabe Tribe : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है। कभी तकनीक हैरान करती है तो कभी इंसानों की सादगी दिल छू जाती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं, भावुक भी और थोड़े असहज भी।

यह वीडियो अफ्रीका की हदजाबे जनजाति से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां पहली बार एक युवक को आईना दिखाया गया। जैसे ही युवक के सामने आईना लाया जाता है, वह घबरा जाता है और अचानक पीछे हट जाता है। पहली नजर में वह समझ ही नहीं पाता कि सामने आखिर है क्या।

अफ्रीका की हदजाबे जनजाति का वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक जमीन पर बैठा हुआ है और सामने खड़ा व्यक्ति उसके हाथ में आईना पकड़ता है। कुछ सेकंड तक युवक आईने में दिख रही परछाईं को घूरता रहता है। फिर जैसे ही उसे अहसास होता है कि सामने दिखाई दे रहा चेहरा उसी का है, वह डर के मारे अपने हाथ ऊपर कर लेता है और चेहरा छुपाने लगता है।

वीडियो में मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि डर मत, ये तू ही है। लेकिन युवक का डर साफ झलकता है। उसका रिएक्शन इतना मासूम और सच्चा है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं।

आधुनिक दुनिया और जनजातीय जीवन का फर्क

बताया जा रहा है कि हदजाबे जनजाति आज भी आधुनिक दुनिया से काफी हद तक दूर रहती है। इस जनजाति के लोग न मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, न टीवी देखते हैं और न ही इंटरनेट से जुड़े हैं। ऐसे में आईना जैसी आम चीज उनके लिए बिल्कुल नई और अनजानी है। हमारे लिए रोजमर्रा की चीज माने जाने वाला आईना उनके लिए किसी अजूबे से कम नहीं।

वीडियो को roamingvinu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि बेचारे को डर मताओ, तो कोई इसे आधुनिक दुनिया और जनजातीय जीवन के फर्क का सबसे सच्चा उदाहरण बता रहा है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप