वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

AC से आ रही थी तेज बदबू, खोलते ही निकला चिड़िया का पूरा घर! वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

Bird Nest Inside AC : पाकिस्तान के कराची में एक परिवार एसी से आने वाली बदबू से परेशान था। जब टेक्निशियन ने एसी खोलकर देखा तो अंदर चिड़िया का पूरा घोंसला बना हुआ मिला।

हितेश तिवारी

AC Bird Nest Video : गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लोगों के लिए राहत का सबसे बड़ा साधन बन जाता है। लेकिन सोचिए, अगर आपका एसी अच्छी कूलिंग भी कर रहा हो और साथ ही उससे तेज बदबू भी आने लगे तो क्या होगा? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला पाकिस्तान के कराची से सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक परिवार लंबे समय से एसी से आने वाली अजीब और गंदी बदबू से परेशान था। जब समस्या बढ़ी तो उन्होंने एसी की जांच के लिए टेक्निशियन को बुलाया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि बदबू की असली वजह क्या निकलने वाली है।

AC के अंदर चिड़िया का पूरा घोंसला मिला

टेक्निशियन ने जैसे ही एसी का कवर खोला, अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। एसी के भीतर एक चिड़िया ने अपना पूरा घोंसला बना रखा था। वायरल वीडियो शेयर करने वाली सामिया यूनुस ने बताया कि एसी की कूलिंग बिल्कुल ठीक थी, लेकिन उसमें से लगातार खराब गंध आ रही थी।

जांच करने पर पता चला कि पक्षियों ने उसे अपने रहने की सुरक्षित जगह बना लिया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके एसी की सर्विसिंग नहीं हो रही थी, बल्कि वह पक्षियों के लिए किसी लग्जरी ठिकाने की तरह इस्तेमाल हो रहा था। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं कि आखिर एसी के अंदर घोंसला कैसे बन गया।

समय-समय पर सफाई और जांच कराना बेहद जरूरी

जब लोगों ने पूछा कि चिड़िया एसी के अंदर पहुंची कैसे, तो सामिया ने बताया कि एसी इंस्टॉल करते समय दीवार में बना एक छोटा छेद बंद नहीं किया गया था। यही रास्ता पक्षी के लिए अंदर आने का जरिया बन गया। धीरे-धीरे उसने वहां घोंसला तैयार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे एसी की नियमित सर्विसिंग और मेंटेनेंस की अहमियत से जोड़कर देखा।

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि यह शायद दुनिया का पहला ऐसा एसी होगा जिसमें पक्षियों ने अपना "Airbnb" खोल लिया था। इस घटना ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि एसी की समय-समय पर सफाई और जांच कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार छोटी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!