वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

75 साल की दादी ने 12 हफ्तों में सीखे पुश-अप्स, वीडियो देखकर लोग बोले- उम्र सिर्फ नंबर है

75 Year Old Dadi Fitness Video : 75 वर्षीय अमृत कौर ने 12 हफ्तों में पुश-अप्स सीखकर सबको हैरान कर दिया, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Elderly Dadi Fitness Inspirational Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 75 वर्षीय अमृत कौर ने अपनी फिटनेस जर्नी से लोगों का दिल जीत लिया है।

उम्र के इस पड़ाव पर जहां ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं अमृत कौर ने खुद को फिट रखने का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो हर किसी को प्रेरित कर रहा है। वीडियो में उनकी 12 हफ्तों की मेहनत और लगातार प्रयास साफ नजर आता है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि “उम्र सिर्फ एक नंबर है।”

75 वर्षीय अमृत कौर की फिटनेस देख लोग हुए हैरान

इंस्टाग्राम पर @getfitwithdadi हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में अमृत कौर की पूरी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई गई है। शुरुआत में वह दीवार के सहारे पुश-अप्स और नी-बेंट पुश-अप्स करती नजर आती हैं। धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ाते हुए वह फुल पुश-अप्स तक पहुंच जाती हैं।

वीडियो के आखिर में वह बेहद आसानी से कई पुश-अप्स करती दिखती हैं, जिसे देखकर युवा भी हैरान रह गए हैं। उनके प्रोफाइल पर रोइंग, वेटेड स्क्वैट्स और डम्बल प्रेस जैसे कई एक्सरसाइज के वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें वह पारंपरिक सलवार-कुर्ता में नजर आती हैं।

लोगों ने दादी की जमकर तारीफ की

यूजर्स इस वायरल वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि “मैं प्रेरित हूं कहना कम होगा”, तो किसी ने “दादी को सलाम” कहकर उनकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें खुद में ही एक प्रेरणा बताया है।

अमृत कौर की यह कहानी साबित करती है कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है। उनका यह वीडियो न सिर्फ फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को अपनी सीमाओं से बाहर निकलने का संदेश भी दे रहा है।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब