वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ 56 साल के दीनदयाल माली का पहला व्लॉग, लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा की मिसाल

56 Year Old First Vlog : राजस्थान के दीनदयाल माली का पहला व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां 56 साल की उम्र में कैमरे के सामने खड़े होकर उन्होंने लाखों लोगों को हिम्मत और प्रेरणा दी।

हितेश तिवारी

Inspirational Indian Vloger : अक्सर 50 की उम्र पार करते ही लोग जिंदगी की रफ्तार धीमी कर देते हैं और रिटायरमेंट या आराम की सोच में खुद को सीमित कर लेते हैं। समाज भी यही सिखाता है कि अब कुछ नया शुरू करने का समय निकल चुका है।

लेकिन राजस्थान के दीनदयाल माली ने इन तमाम धारणाओं को तोड़ते हुए एक नई मिसाल कायम की है। 56 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला व्लॉग बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

56 साल की उम्र में बनाया अपना पहला व्लॉग

इंस्टाग्राम पर @dindayalvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत बेहद सादगी भरी है। वीडियो में दीनदयाल खुद को परिचय देते हुए कहते हैं कि यह उनका पहला व्लॉग है और उन्हें कैमरे के सामने बोलना नहीं आता, लेकिन वह कोशिश कर रहे हैं।

उनकी यह ईमानदारी और सच्चाई लोगों के दिल को छू गई। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “Day-1 to ONE DAY…”, जो यह साफ संदेश देता है कि शुरुआत चाहे देर से हो, लेकिन हौसला जिंदा होना चाहिए।

लोगों ने वीडियो देख किया जमकर सपोर्ट

14 जनवरी को पोस्ट किया गया यह व्लॉग वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इसे 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग कमेंट कर दीनदयाल का हौसला बढ़ा रहे हैं। खुद दीनदयाल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका वीडियो कोई देखेगा, लेकिन लोगों का प्यार उनके लिए नई ऊर्जा बन गया।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स उन्हें लगातार सपोर्ट दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे उनकी यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। दीनदयाल माली की यह कहानी उन सभी लोगों के लिए एक सीख है, जो सिर्फ उम्र के डर से अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन