वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘पापा शादी नहीं करवा रहे’… 18 साल का युवक पहुंचा थाने, वायरल वीडियो पर छिड़ी हंसी

18 Year Old Boy Marriage Demand : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें 18 साल का युवक अपने पिता के खिलाफ शादी न कराने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। युवक की जिद ने हंसी का माहौल बना दिया।

हितेश तिवारी

Boy Reaches Police Station for Marriage : शादी का सपना हर युवा देखता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस ख्वाहिश को मजेदार मोड़ दे दिया है। वीडियो में एक 18 साल का युवक अपने पिता के खिलाफ शिकायत लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है।

उसकी नाराजगी की वजह सिर्फ इतनी है कि घरवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे। क्लिप में युवक के चेहरे पर तनाव साफ दिखता है, मानो उसकी सबसे बड़ी समस्या यही हो।

घरवाले शादी नहीं करवा रहे, तो पुलिस से की शिकायत

वीडियो में एक पुलिसकर्मी उससे पूछता है कि वह थाने क्यों आया है। इस पर युवक जवाब देता है, “पिता जी शादी नहीं करवा रहे हैं।” पुलिसकर्मी उसे समझाता है कि मां-बाप के खिलाफ नहीं जाते, वे भगवान समान होते हैं।

लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहता है और कहता है कि वह 18 साल का हो चुका है, इसलिए उसके पिता से कह दिया जाए कि उसकी शादी करवा दें। युवक की इस मासूम लेकिन जिद्दी मांग पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी मुस्कुरा देते हैं।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ram_bhakt_bhagwandas_jal_yogi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ने लिखा, “बड़ी जवानी फूट रही है भाई,” तो दूसरे ने कहा, “बेचारे पुलिस वाले क्या-क्या झेलते हैं।” वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि “पहले पैसा कमाओ, शादी अपने आप हो जाएगी।” फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर हंसी का कारण बना हुआ है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा