डिजाइन इमेज 
वीडियो

पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग

Train Viral Video: एक महिला का ट्रेन की सीट के नीचे कचरा फेंक और फर्श पर हाथ धोने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

अमन मौर्या

Indian Railway Cleanliness: सोशल मीडिया पर ट्रेन के सफर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में एक महिला यात्री सफर के दौरान लगातार खाना खाती है और खाली पैकेट व बचा हुआ कचरा अपनी सीट के नीचे फर्श पर फेंकती रहती है। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब उसने हाथ धोने के लिए पानी भी ट्रेन के फर्श पर ही गिरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के ठीक पास ही डस्टबिन मौजूद था, लेकिन उसने उसका इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझा।

इस शर्मनाक हरकत को देखकर अन्य सह-यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग इसे सिविक सेंस यानी नागरिक जिम्मेदारी की भारी कमी बता रहे हैं। यह वीडियो हम सभी के लिए एक आईना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम नागरिकों की भी है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत