वीडियो

Video: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दांव: नाई-लोहार-कुम्हार को ₹5 लाख, भत्ता होगा दुगुना

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बिहार की जनता से केवल 20 महीने का समय मांगते हुए भरोसा जताया।

प्रतीक पाण्डेय

तेजस्वी ने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो त्रस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दुगुना कर दिया जाएगा, और पूर्व प्रतिनिधियों के लिए पेंशन राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, इन प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपए का बीमा भी मिलेगा। मेहनतकश जातियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए, उन्होंने कहा कि नाई, कुम्हार, बढ़ई और लोहार जैसे लोगों के स्वरोजगार और आर्थिक उत्थान के लिए 5 साल के लिए ₹5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) वितरकों को मानदेय दिया जाएगा और प्रति क्विंटल मिलने वाली मार्जिन मनी को बढ़ाया जाएगा।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त