वीडियो

Video: "शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी हैं', कुरनूल बस हादसे पर कमिश्नर सज्जनार का बड़ा बयान

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले लोग हर मायने में आतंकवादी हैं, और उनकी हरकतें हमारी सड़कों पर आतंक से कम नहीं होती हैं।

प्रतीक पाण्डेय

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए भीषण बस हादसे में 20 निर्दोष लोगों की मौत के बाद पूरे राज्य में शोक और गुस्से का माहौल हैजांच में सामने आया है कि यह त्रासदी एक नशे में धुत बाइक सवार बकर शिव शंकर की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण हुई। एफआईआर के मुताबिक, शिव शंकर रात करीब 2:45 बजे पेट्रोल भरवाने के कुछ मिनटों बाद ही बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस और बाइक में टक्कर हुई और बस में आग लग गई।

इस भयावह घटना पर हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले लोग हर मायने में आतंकवादी हैं, और उनकी हरकतें हमारी सड़कों पर आतंक से कम नहीं होती हैं। कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि 20 लोगों की जान लेने वाला यह हादसा महज एक सड़क दुर्घटना नहीं था, बल्कि इसे टाला जा सकता था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के प्रति कोई दया, रियायत या नरमी नहीं बरती जाएगी, बल्कि कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि अब यह केवल गलती नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें