UPI Transaction Charge: यूपीआई में प्रस्तावित चार्ज को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से छोटे कारोबारी बर्बाद हो जाएंगे। UPI पर प्रस्तावित चार्ज के बारे में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा सरकार ने संसद में झूठ बोला। मैंने पहले ही कहा था कि छोटे कारोबारियों पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन सरकार ने बात नहीं मानी और जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि किराने की दुकान वाले छोटे व्यापारियों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। आप ही बताइए, अगर आप किराने का सामान खरीदने जाते हैं, तो क्या आप 2,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी नहीं करेंगे? अगर आप लखनऊ से अयोध्या के लिए टैक्सी बुक करते हैं, तो क्या ट्रांजैक्शन 2,000 रुपये से ज्यादा का नहीं होगा? अगर आप दो-चार दिन की सब्जी खरीदने जाते हैं, तो क्या ट्रांजैक्शन 2,000 रुपये से ज्यादा का नहीं होगा? तो, आप छोटे कारोबारियों को बर्बाद करने जा रहे हैं।