फोटो- सोशल मीडिया 
वीडियो

ट्रेड डील या 'देश का सौदा'? सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार को घेरा: 18% टैरिफ और $500B की खरीदारी पर दागे सवाल

Supriya Shrinate ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को 'आत्मसमर्पण' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने निजी दबाव में आकर किसानों और व्यापारियों के हितों की आहुति दे दी।

प्रतीक पाण्डेय

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह से "आत्मसमर्पण" कर दिया है। श्रीनेत के अनुसार, यह समझौता भारत के किसानों और व्यापारियों के लिए "लाजवाब" नहीं बल्कि "विनाशकारी" है।

सुप्रिया श्रीनेत ने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि इस डील के तहत अब अमेरिका भारतीय सामानों पर 18% टैरिफ वसूलेगा, जो पहले केवल 3% हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इसका सीधा और भारी नुकसान भारत के कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल और मशीनरी जैसे क्षेत्रों को होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जहां अमेरिका भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगा रहा है, वहीं भारत सरकार ने अमेरिका से आने वाले खेती के सामान, फलों, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी उत्पादों पर से टैरिफ और 'नॉन-टैरिफ बैरियर' को हटाने का फैसला किया है। उन्होंने इसे भारतीय बाजार को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोलने जैसा बताया।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड