संजय राउत  डिजाइन इमेज
वीडियो

संजय राउत का बड़ा हमला, बोले- देश के दो सबसे बड़े पदों पर बैठे हैं जोकर, देखें VIDEO

Shiv Sena Sanjay Raut on Narendra Modi: संजय राउत ने राहुल गांधी के 'जोकर' बयान का समर्थन करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना। जानिए राउत ने वायरल वीडियों में क्या कहा।

करुणा नंद शाहवाल

Sanjay Raut Statement: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के उस बयान का पूर्ण समर्थन किया है जिसमें बीजेपी और आरएसएस को 'जोकर' कहा गया था। राउत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि देश के दो सबसे बड़े पदों पर बैठे लोग 'जोकर' की तरह हैं और इनकी नीतियों के कारण देश में केवल धार्मिक उन्माद और बेरोजगारी बढ़ रही है।

राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की गले मिलने वाली विदेश नीति पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इतनी जोर से गले मिलते हैं कि सामने वाले की सांसें थम जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से आगे आकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने की मांग की और चुनावी वादों पर भी सवालिया निशान खड़े किए।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

LG मनोज सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका

लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए आजादी के इस ऐतिहासिक प्रतीक की पूरी कहानी