21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें
Independence Day 2026 पर लालकिले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। हेलीकॉप्टर ने तिरंगे के साथ उड़ान भरी, 21 तोपों की सलामी दी गई। देखें समारोह की तस्वीरें।
दिल्ली के लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पहली बार 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन हुआ। इस भव्य आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया। सौजन्य- IANS
'वंदे मातरम' के बाद 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर 'वंदे मातरम' का झंडा लेकर आसमान में उड़ान भरते हुए नजर आए।सौजन्य- IANS
लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर 'वंदे मातरम' की आकृति भी बनाई गई, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के अलावा 'मेरा भारत' के स्वयंसेवकों समेत कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा। सौजन्य- IANS
दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल की ओर से प्रधानमंत्री को 'जनरल सैल्यूट' दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया।सौजन्य- IANS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद लालकिले पर पहली बार 'वंदे मातरम' गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष मना रहे हैं, इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है।सौजन्य- IANS
ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली।सौजन्य- IANS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।सौजन्य- IANS