LG मनोज सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा फहराया और 2047 तक 'विकसित भारत' व समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण का संकल्प दोहराया।
Jammu Kashmir Independence Day 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा फहराया।सोर्स- Governor Office
Updated on

LG Manoj Sinha Independence Day Speech: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस की एक औपचारिक टुकड़ी ने राष्ट्रीय सलामी दी। देश की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन सफर, संघर्ष और बलिदान पर जोर देते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी। एलजी ने उन नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी जिनकी इस साल दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदाओं में जान चली गई।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ऐतिहासिक दिन पर देश की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के बहादुर बेटे-बेटियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण, समृद्ध जम्मू-कश्मीर और एक महान राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की अपील की। साथ ही कहा कि हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ईमानदारी से काम करने और अपनी मुश्किल से हासिल की गई आजादी की रक्षा करने का संकल्प लें।

भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने भारत के ग्लोबल लीडर बनने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को एक ऐसा समावेशी समाज बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए जो जनहित को प्राथमिकता दे और वंचितों के प्रति सहानुभूति रखे।

Jammu Kashmir Independence Day 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा फहराया।सोर्स- Governor Office

एलजी ने लोगों से की खास अपील

कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम संतुलित विकास और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रयास करें जिससे कि एक मानवीय और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने, रोजगार पैदा करने और पर्यावरण की स्थिरता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी। सरकार द्वारा शुरू की गई पहल, जैसे कि विरासत स्थलों का कायाकल्प, प्राचीन स्मारकों का जीर्णोद्धार और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान, सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जताई।

Jammu Kashmir Independence Day 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा फहराया।सोर्स- Governor Office

विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक के सक्रिय योगदान के महत्व पर भी जोर दिया। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सभी नागरिकों से राष्ट्र-निर्माण में खुद को समर्पित करने का आह्वान करते हुए उपराज्यपाल ने शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

Jammu Kashmir Independence Day 2026
देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक प्राप्त करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस और CAPF के सभी बहादुर जवानों को उपराज्यपाल ने बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों की असाधारण उपलब्धियों और केंद्र शासित प्रदेश का गौरव बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी से अधिक जोश, ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया।

Navbharat Live
navbharatlive.com