डिजाइन फोटो 
वीडियो

संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सख्त लहजे में लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

मनोज आर्या

Sambhal CO Kuldeep Kumar Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सख्त लहजे में लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। एक बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीओ कुलदीप कुमार ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि किसी को दूसरे देश के लिए इतनी ही सहानुभूति है, तो वह जहाज पकड़कर सीधे वहीं चला जाए और उनकी तरफ से युद्ध लड़े, लेकिन भारत की धरती पर कानून-व्यवस्था खराब करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने और किसी भी विदेशी मुद्दे को लेकर नारेबाजी या प्रदर्शन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की चेतावनी भी दी। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति की खुराफात पूरे शहर की फिजा बिगाड़ सकती है, इसलिए पुलिस पोस्टर छापने वालों तक पर पैनी नजर रख रही है।

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?