वीडियो

संसद सत्र के बीच राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बवाल, भाजपा ने साधा निशाना; जानें क्या कहा- VIDEO

Rahul Gandhi Germany Trip: संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जर्मनी यात्रा पर जाने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा है। जानिए क्या कहा।

प्रतीक पाण्डेय

विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के जर्मनी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर निशाना साधा है और उनकी गंभीरता पर सवाल उठाया है। भाजपा नेताओं ने पूछा है कि संसद सत्र के दौरान विदेश जाना क्या एक राष्ट्रीय नेता को शोभा देता है, जबकि देश हित के निर्णय हो रहे हैं और विपक्ष से चर्चा में भागीदारी की अपेक्षा है? यह भी आरोप लगाया गया कि विदेश जाकर राहुल गांधी देश की बदनामी करते हैं। हालांकि, कांग्रेस समर्थक इस दौरे को प्रोग्रेसिव पार्टियों के निमंत्रण पर ग्लोबल पॉलिटिक्स पर चर्चा करने से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि सत्र के बीच उनके विदेश जाने के पीछे उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रहा होगा। विपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार को दिल्ली प्रदूषण, इंडिगो एयरलाइंस के मुद्दे, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि केवल राहुल गांधी पर नकारात्मक टिप्पणियां करनी चाहिए। इस बीच, यह भी कहा गया है कि इतिहास में यह सबसे छोटा शीतकालीन सत्र है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी