Barsana Radhashtami Celebration: राधाष्टमी पर यूपी समेत देशभर में धूम मची हुई है। राधारानी के जन्मोत्सव 'राधाष्टमी' के पावन अवसर पर बरसाना में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिरों में भक्त झूमते और भक्ति में गाते नजर आ रहे है। देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए बरसाना की गलियों, प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर के आसपास भव्य भंडारों का आयोजन किया गया है। राधारानी का दर्शन करने आ रहे भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया और छप्पन भोगों चढ़ाए गए। इस वीडियो में देखें कैसे बरसाने में राधाष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।