(डिजाइन फोटो)  
वीडियो

PM मोदी ने किया India-EU FTA का शंखनाद; अब यूरोप में मचेगी 'मेड इन इंडिया' की धूम- VIDEO

India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच करीब 18 साल तक चली बातचीत के बाद आखिरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। यह घोषणा 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में की गई।

मनोज आर्या

India-Europian Union Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच करीब 18 साल तक चली बातचीत के बाद आखिरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। यह घोषणा 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक यह समझौता साल 2027 से लागू हो सकता है। इस डील का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत में यूरोप से आने वाली महंगी कारें सस्ती हो जाएंगी। अभी BMW और मर्सिडीज जैसी यूरोपीय कारों पर करीब 110% टैक्स लगता है, जिसे घटाकर लगभग 10% किया जाएगा। इससे इन कारों की कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है। इसके अलावा यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर भी टैक्स कम होगा। फिलहाल इन पर 150% तक टैक्स लगता है, जिसे घटाकर 20 से 30% के बीच लाया जा सकता है। भारत दुनिया की चौथी और EU दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का लगभग 25% और दुनिया के कुल व्यापार का करीब एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें