पंडित मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
वीडियो

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में याद किया अभिनेता का शानदार सफर

Nana Patekar Death: पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अभिनेता के सिनेमा योगदान, बेबाक विचारों और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए संवेदना जताई।

अक्षय साहू

PM Modi Tribute to Nana Patekar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर का निधन आज सुबह गोवा में कार्डियक अरेस्ट आने के कारण हो गया है। पीएम मोदी ने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिनेमा में योगदान, सामाजिक मुद्दों पर उनकी बेबाक आवाज और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया तथा उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई। पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह हमें खबर मिली कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक असाधारण कलाकार थे जिन्होंने कई तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित था। वे किसी बंधन में बंधने को तैयार नहीं थे। एक 'परिंदे' की तरह, उन्होंने सिनेमा के विशाल आसमान में उड़ान भरी।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल