वीडियो

बलूचिस्तान को अलग देश बताने पर भड़का पाकिस्तान, सलमान खान को 'आतंकवादी' घोषित किया- Video

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में दिए गए एक बयान के कारण अंतर्राष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

वायरल हुए एक वीडियो में सलमान खान को बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लेते हुए सुना गया। इस बयान पर पाकिस्तान सरकार तिलमिला उठी और उसने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया है और आतंकवादी घोषित कर दिया है। फोर्थ शेड्यूल पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत बनाई गई एक सूची है। इस सूची में शामिल होने का अर्थ है कि सलमान खान पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, यात्रा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान खनिज संसाधनों में समृद्ध होते हुए भी पाकिस्तान का सबसे पिछड़ा राज्य है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें