वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

'...पटक-पटक के मारेंगे', निशिकांत दुबे के अटैक पर आदित्य ठाकरे का पलटवार- VIDEO

Hindi-Marathi Row: हिंदी मराठी विवाद पर सियासी जंग छिड़ी हुई है। इसे लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने मनसे और शिवसेना को चैलेंज किया। जिस पर अब आदित्य ठाकरे का रिएक्शन सामने आया है।

अभिषेक सिंह

Hindi-Marathi Row: राज ठाकरे के 'मारो पर वीडियो मत बनाओ' वाले बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर 'सस्ती राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'आप लोग हमारी कमाई पर जीते हैं। आपके पास कौन सा उद्योग है?' निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (उद्धव गुट) से कहा कि आप हिंदी बोलने वालों को मार सकते हैं, लेकिन अगर हिम्मत है और तो जाकर उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी मारो। अगर आप खुद को इतना बड़ा 'बॉस' समझते हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु आओ, वहां पटक-पटक कर मारेंगे' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'निशिकांत दुबे जैसे लोग फिजूल की बात करते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है। ये बीजेपी की 'फूट डालो और राज करो' की रणनीति है। निशिकांत दुबे बीजेपी का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन वो उत्तर भारतीयों का चेहरा नहीं हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z