डिजाइन इमेज 
वीडियो

MP Police का 'सिंघम' अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया

Police Action On Gangrape Case: पन्ना में नाबालिग से गैंगरेप के 4 आरोपियों को पुलिस ने गले में पट्टा डालकर सड़कों पर घुमाया। हैवानियत की हदें पार करने वालों पर पुलिस का कड़ा एक्शन।

अमन मौर्या

MP Panna Gangrape Case Police Action: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्र नगर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 29 अप्रैल की है, जब पीड़िता अपने दोस्तों के साथ एक एकांत स्थान पर बैठी थी, तभी चार दरिंदों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल पीड़िता के साथ हैवानियत की, बल्कि उसके दोस्त को भी बंधक बना लिया। पीड़िता के दोस्त ने अपनी चांदी की चैन, मोबाइल और पैसे तक उनके पैरों में डाल दिए, लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा और सुनसान जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों- श्रीपाल, राहुल जायसवाल, सनी पाल और 50 वर्षीय हेतराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जनता का दिल जीत लिया जब उन्होंने इन आरोपियों को गले में पट्टा डालकर शहर की मुख्य सड़कों पर लंगड़ाते हुए घुमाया। पुलिस का यह कड़ा संदेश स्पष्ट है कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी