डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
वीडियो

मेरठ में SSP पर खाकी को शर्मसार करने वाला दाग, क्या बंद कमरे का सच लाएगा भूचाल?

Meerut Police Torture: किसान नेता दिग्विजय भाटी ने मेरठ SSP अविनाश पांडे और पुलिस पर बंद कमरे में लात मारने व थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगाया। ललिता गौतम मामले में भाटी खुद को बेकसूर बता रहे हैं

अनन्या तिवारी

Farmer Leader Torture Allegations: यह वीडियो मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे और सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर लगे बर्बरता और मारपीट के गंभीर आरोपों से संबंधित है। वीडियो में ललिता गौतम हत्याकांड में जेल भेजे गए किसान नेता दिग्विजय भाटी बेहद घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जिनकी एक आंख पूरी तरह सूजी हुई है।

दिग्विजय भाटी का आरोप है कि एसएसपी ने उन्हें बातचीत करने के बहाने अपने कार्यालय बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें एक केबिन में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। भाटी के अनुसार, एसएसपी ने उनके चेहरे पर लात मारी, जिससे उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इसके बाद इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ उन्हें SOG कार्यालय ले गए, जहां उन्हें उल्टा लटकाकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया।

भाटी का दावा है कि वे ललिता गौतम मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं और घटना के समय नोएडा-गाजियाबाद में थे। वे खुद को बीबीए, एमबीए, एमफिल, पीएचडी और एलएलबी डिग्री धारक बताते हुए पुलिस पर फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर