डिजाइन इमेज 
वीडियो

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज...मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO

CM Yogi Bulldozer Action Maulana Jarjis: भगवान श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी पर लखनऊ में FIR दर्ज। हिंदू संगठनों ने की 'बाबा का बुलडोजर' चलाने की मांग।

अमन मौर्या

Maulana Jarjis Controversial Statement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का एक नया मामला सामने आया है। भगवान श्री कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने वाले इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मूल रूप से इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस का श्री कृष्ण पर बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह दावा कर रहे हैं कि भगवान श्री कृष्ण पांचों वक्त की नमाज पढ़ते थे और वे मुस्लिम थे।

मौलाना के इस आपत्तिजनक बयान के बाद प्रदेशभर के हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदू नेता शिशिर चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, हिंदू संगठन और आम जनता उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से सिर्फ एफआईआर नहीं, बल्कि मौलाना के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य