ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप  
वीडियो

ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप

Saurabh Bharadwaj on Delhi BJP: दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Janakpuri Delhi Rape Case: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एस एस मोटा सिंह स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना ने पूरी राजधानी को झकझोरकर रख दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में बेहद चौंकाने वाले खुलासे करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर कड़े सवाल उठाए हैं। इस घटना ने न केवल स्कूल परिसर की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, बल्कि पुलिस और प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्ध बना दिया है।

स्कूल के बेसमेंट में टीचर की मौजूदगी में हुई हैवानियत

सौरभ भारद्वाज ने बच्ची की मां के हवाले से बताया कि क्लास टीचर बच्ची को क्लास से निकालकर स्कूल के बेसमेंट में बने एक अंधेरे कमरे में ले गई थी। वहां कमरे में पहले से ही एक बिस्तर लगा हुआ था, जहाँ एक आदमी ने क्लास टीचर की मौजूदगी में उस नन्हीं बच्ची के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद जब बच्ची को ब्लीडिंग होने लगी, तो टीचर ने कथित तौर पर टिश्यू पेपर से खून साफ किया और मामले को छिपाने की कोशिश की। यह मामला तब सामने आया जब बच्ची घर पहुँची और परिजनों को उसकी हालत के बारे में पता चला।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं