जम्मू-कश्मीर में पुलिस और भारतीय सेना का आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और राजौरी समेत सभी पहाड़ी वन क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के तहत ग्राम रक्षा गार्डों को राजौरी जिले के दूरदराज़ पहाड़ी वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी वीडीजी सदस्यों को एसएलआर प्रदान की गई है, ताकि चुनावी गतिविधियों को सकुशल निपटया जा सके। ग्राम रक्षा गार्ड सरकार से असलहे मिलने से उत्साहित हैं और देश की सेवा करने को तत्पर दिख रहे हैं।