Indore crime news: इंदौर में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले मृतक को लूटा उसके बाद मौत के घाट उतार दिया।  
वीडियो

इंदौर: अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 700 CCTV फुटेज से पकड़े गए तीन आरोपी

Indore crime news: इंदौर में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले मृतक को लूटा उसके बाद मौत के घाट उतार दिया।

पूजा सिंह

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक चप्पल की मदद से हत्याकांड के आरोपियों को धर दबोचा है। घटनास्थल से एक बड़ी कंपनी की चप्पल ही पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बनी। डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना ने बताया कि अर्जुन यादव का शव नावड़ा पंथ इलाके में मिला था। उसके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने आठ सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने सदर बाजार इलाके के तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस मे जांच शुरू की तो पता चला कि तीनों आरोपी शहर से बाहर घूमने के लिए पैसे जुटाने की योजना बना रहे थे। पैसे की व्यवस्था करने के लिए आरोपियों ने मृतक अर्जुन को लूटने का फैसला किया। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी सागिर ने सबसे पहले अर्जुन पर चाकू से वार किया। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से तीनों आरोपियों साहिर, आवेश उर्फ गुड्डा और अमीर ने मिलकर लगातार चाकू से हमला किया और अर्जुन की हत्या कर दी।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट